बैठे  न कभी पास  हम ,दूर-दूर ही रहे

दिल के करीब रहकर भी,हम दूर ही रहे

 

न  खुद के  हो सके, न जमाने  के ही

निभाते  दुनिया का  हम दस्तूर ही रहे

 

फ़ासले  दरम्यां  जमीं - आसमां  हुये

मगर अपनी  जगह हम मगरूर ही रहे

 

कभी  मंदिर ,कभी मस्जिद ,कहाँ-कहाँ

न फ़िरे ,फ़िर भी घर से हम दूर ही रहे

 

न  जिंदगी  मिली , न मौत ही आयी

बन  कर खाक, उड़ते हम जरूर ही रहे

HTML Comment Box is loading comments...

Free Web Hosting