आसमान-ए-घटा और तुम्हारी जुल्फों का क्या नाता है
कोई समझाए मुझको
बाग-ए-गुलाब और तुम्हारे लबों का क्या नाता है
कोई समझाए मुझको
मुझ पागल की तबीयत के बारे में सोच कर वक्त
क्यों बरबाद करते हो
हुस्न-ए-दीवानगी और तुम्हारी शख्सियत में क्या नाता है
कोई समझाए मुझको
एक दिन तो कयामत आएगी सुन रहे हैं बरसों से
आज और अभी तक
वक्त-ए-इन्तजार और तुम्हारी मौजूदगी में क्या नाता है
कोई समझाए मुझको
खाली पैमानों से भी भला कोई मोहब्बत करता है
अव्वल दर्जे तक
बोतल-ए-नशा और तुम्हारी आंखों में क्या नाता है
कोई समझाए मुझको
.......................................................................................
मुकेश पोपली,
सी-254, विकासपुरी,
नई दिल्ली-110018